फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the pockets are empty then the workers leave the hungry homes.

जेब हुई खाली तो भूखे घरों को निकल पड़े मजदूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
If the pockets are empty then the workers leave the hungry homes.
शांतिपुरी में नैनीताल बॉर्डर पर मौजूद मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। साहब! जेब में रुपये खत्म हो गए हैं। दो दिन से भूखे हैं और घर भेजने की लगातार गुहार के बावजूद प्रशासन में सुनवाई नहीं हो रही है। अब मजबूरी में पैदल ही कुशीनगर (यूपी) और बेतिया (बिहार) में अपने घरों को पैदल जा रहे हैं, जितना चल सकेंगे चलेंगे और रास्ते में कहीं रहम पर खाना मिलेगा तो खा लेंगे। मंगलवार को जवाहरनगर गोल गेट पर पहुंचे 20 मजदूरों का दर्द एक जैसा था। समाजसेवियों की नजर मजदूरों पर पड़ी तो उन्होंने भोजन करा दिया। सभी मजदूर प्रशासनिक व्यवस्था से खिन्न दिखे। बताया कि नैनीताल से सोमवार की सुबह तीन बजे बिहार के लिए निकले थे। मंगलवार को हल्द्वानी के पांच साथी और मिले और सभी पैदल घर को जा रहे हैं। बताया कि वे राजमिस्त्री और कारपेंटर का काम करते हैं। लॉकडाउन में सारे काम बंद होने के बाद वे काफी परेशान हैं। कईं बार प्रशासन के चक्कर भी लगवाए और हर बार घर भेजने का आश्वासन भी मिला। उन्होंने स्वस्थ होने का मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ ही बिहार जाने के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल में आए एसएमएस भी दिखाए। मजदूर मनेजर साहनी और जमशेद आलम ने बताया कि सभी के पास रुपये खत्म हो गए हैं। उन लोगों ने दो दिन से कुछ नहीं खाया है। कईं बार प्रशासन से घर भेजने के लिए नाम भी लिखवाए, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो पैदल ही घर जाने का फैसला करना पड़ा। काठगोदाम में पुलिस भी सख्ती से पेश आई थी। कुछ साथियों के पैरों में छाले भी पड़ गए, लेकिन मजबूरी है घर तो जाना ही है। इधर सूचना पर पंतनगर पुलिस ने सभी को एक बस में बिठाकर लॉलकुआं बार्डर पर ले जाकर नैनीताल पुलिस के हवाले कर दिया। इधर कुछ समाजसेवी भूखे मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed