{"_id":"592c71964f1c1bdf7bbda80d","slug":"if-the-loan-does-not-pay-off-the-bullet-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज नहीं चुकाया तो मार दी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज नहीं चुकाया तो मार दी गोली
रुद्रपुर,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रा चौक के समीप सोमवार की रात बदमाश ने डेकोरेटर को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल डेकोरेटर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे अन्यत्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि बकाया पैसा नहीं चुकाने पर ठेकेदार ने गोली चलाई है। पुलिस इस मामले में एक ठेकेदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भूतबंगला निवासी डेकोरेटर आजम मियां (40) सोमवार की रात करीब दस बजे पैदल घर जा रहा था। इंद्राचौक से आगे बढ़ने पर एक बदमाश ने पीछे से डेकोरेटर को गोली मार दी। पीठ के दाहिने तरफ गोली चलने से वह गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे अन्यत्र अस्पताल इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
परिजन उसे अन्य अस्पताल लेकर चले गए। इस बारे में पूछने पर सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि ठेकेदार मोहसिन का डेकोरेटर पर एक लाख 35 हजार रुपये बकाया था। ठेकेदार डेकोरेटर से कई बार तगादा कर चुका था। सोमवार की रात भी बकाए पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ठेकेदार ने आजम पर गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ठेकेदार को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
विज्ञापन