फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If ROB construction is not compileted on time, i will go to High court

आरओबी का निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ तो हाईकोर्ट जाऊंगा : दीपक बाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
If ROB construction is not compileted on time, i will go to High court
काशीपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण करते विधायक और मेयर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। वरिष्ठ आप कार्यकर्ता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा कि अगर एनएच-74 रुद्रपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण हाईकोर्ट को दिए गए समय पर पूरा नहीं हुआ तो वह विभाग के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के लिए हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दीपक बाली का कहना है कि स्थानीय विधायक के बयान के आधार पर अखबारों में छपी खबर के अनुसार रेलवे के आरओबी निर्माण में रुकावट है। अभी आधे-अधूरे निर्माण से रास्ते बंद हो गए जिससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। उक्त स्थान की कई दुकानें बंद हो गई हैं। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाली ने कहा कि रेलवे को हाईकोर्ट में जवाब देना पड़ेगा कि आरओबी का निर्माण शुरू करते समय क्या निर्माण की मंजूरी नहीं दी थी, अगर मंजूरी दी थी तो अब निर्माण में रुकावट क्यों डाली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर आरओबी के निर्माण में दो-तीन साल और लग गए तो शहर बर्बाद हो जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण की समय सीमा हाईकोर्ट ने तय की थी। अब स्थानीय विधायक की जिम्मेदारी है कि वह रेलवे से रुकावट दूर कराएं। बता दें कि आरओबी निर्माण में देरी पर पूर्व में दीपक बाली ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी जिस पर कार्यदायी संस्था ने हाईकोर्ट को फरवरी 2021 तक आरओबी का निर्माण पूरा करने का शपथ पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था रेलवे लाइन को छोड़कर बाकी सारा निर्माण कार्य करती है। रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण रेलवे की ओर से ही किया जाता है। विधायक हरभजन सिंह चीमा के अनुसार देश भर में जहां भी फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है सभी स्थानों पर रेलवे ने रेलवे लाइन के ऊपर पुल निर्माण कार्यों में रोक लगा दी है। रोक कब तक हटेगी इसकी जानकारी भी नहीं है। इससे फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने में और अधिक देरी के आसार हैं।
विधायक ने कहा कार्यदायी संस्था चार से पांच दिन में करें सर्विस रोड को दुरुस्त
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर उषा चौधरी ने मंगलवार को एनएच -74 रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। सर्विस रोडों की खराब हालत देख चीमा ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मठारू को फटकार लगाई और सर्विस रोड को चार से पांच दिन में दुरुस्त करने को कहा।
चीमा का कहना था कि फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के चलते सर्विस रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी जब प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से सर्विस रोड को दुरुस्त नहीं किया गया तब मंगलवार शाम उन्होंने मेयर के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद व्यापारियों ने कहा कि सर्विस रोड न बनने से नालियां जाम हो गई हैं और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

विधायक ने सड़क में रुकावट डाल रहे 28 अस्थायी अतिक्रमणकारियों से बुधवार दोपहर 12 बजे तक अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान कुछ अतिक्रमण खुद भी हटाए गए। संवाद

काशीपुर, आप नेता दीपक बाली।

काशीपुर, आप नेता दीपक बाली।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed