{"_id":"695d6095c1742b56fb03bdbd","slug":"if-paddy-is-not-uploaded-on-the-portal-by-tomorrow-farmers-will-stage-a-sit-in-again-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-137503-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कल तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया धान तो किसान फिर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कल तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया धान तो किसान फिर देंगे धरना
Wed, 07 Jan 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्यों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को मंडी समिति सभागार में पंचायत की। इस दौरान तय किया कि सहकारी क्रय केंद्रों पर तौले गए ऑफलाइन धान को यदि बृहस्पतिवार तक पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया तो अगले दिन वे फिर से धरना देंगे।
किसानों ने कहा कि बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर धान की तौल में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट और धान खरीद के भुगतान के बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों का सहकारी केंद्रों पर ऑफलाइन धान तौला गया था जो पोर्टल पर चढ़ने से रह गया है। इस संबंध में एसडीएम से वार्ता की जाएगी। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने फिर से धरने की रणनीति बनाई जाएगी। वहां भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, कुमाऊं उपाध्यक्ष जगजीत भुल्लर, ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सुखदीप सहोता, सुखभीर भुल्लर, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, वीर सिंह, राजेश कुमार, जागीर सिंह आदि थे।