फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If checkpoints were absent employee in flood action

बाढ़ चौकियों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो कार्रवाई

Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
If checkpoints were absent employee in flood action
बैठक - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तो संबंधित कर्मचारियों के साथ ही विभागाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी डीएम ने कहा कि मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिले में 35 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को इन चौकियों के लिए 35 नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे। कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तो संबंधित कर्मचारियों के साथ ही उनके विभागाध्यक्षों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने नदियों के किनारे जिन लोगों के बाढ़ की जद में आने की संभावना है उन्हें शीघ्र ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने बाढ़ को लेकर जिले के सितारगंज, खटीमा, किच्छा एवं बाजपुर क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था की जाए ताकि आवाजाही सुचारु बनी रहे।  जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाइयों का स्टाक रखने के साथ ही सभी पुलिस एवं अधिकारियों की गाड़ियों में प्राथमिक उपचार के किट रखने के निर्देश भी दिए। 


बैठक में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि जनपद स्थित पुलिस चौकियों, थानों में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

बैठक में प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, डीपी सिंह, अनिल शुक्ला, पूरन सिंह राणा, दयानन्द सरस्वती, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल शर्मा, अपर सीएमओ एसएस दुग्ताल, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, ईई सिंचाई संजय राज, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. नीता तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed