फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband called wife's allegations false, filed suit and sought justice

Udham Singh Nagar News: पत्नी के आरोपों को पति ने बताया झूठ, वाद दायर कर मांगा न्याय

Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband called wife's allegations false, filed suit and sought justice
काशीपुर। एक विवाहिता ने पति पर तमंचा दिखाकर दहेज में चार लाख रुपये मांगने व तीन तलाक देने के बाद घर से मारपीट कर भगा देने के आरोप लगाए थे। मामले में पति ने परिवार न्यायालय व सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने परिवार न्यायालय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह काशीपुर की एक युवती से हुआ था। उसने बिना दहेज के शादी की था। विवाह के बाद उसके दो पुत्र हुए। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके वालों की बातों में आकर अक्सर उससे लड़ाई झगड़े करने लगी, जबकि वह अपने परिवार को बचाए रखने की खातिर हमेशा शांत रहा। उसकी पत्नी लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके दोनों पुत्रों को लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान हुई पंचायत में उसे किसी तरह समझा-बुझाकर अपने साथ घर लाया। बीती नौ जून 2025 की रात पत्नी ने फिर से झगड़ा कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी। पति ने पत्नी के लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए परिवार न्यायालय में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed