फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband accused of giving triple talaq and beating her

Udham Singh Nagar News: पति पर तीन तलाक देने और पीटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of giving triple talaq and beating her
काशीपुर। एक व्यक्ति ने कई लोगों के सामने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर से भाग गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पति व अन्य आरोपियों पर उसे पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खालिक कॉलोनी (मझरा) निवासी शबनम परवीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह 17 साल पहले मो. अजहर के साथ हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। कहा कि उसका पति पिछले छह-सात साल से उसे पीटता है और आर्थिक रूप से भी परेशान करता है। कहा कि उसकी जेठानी नसरीन, जेठ अब्दुल खालिक, सास जाहिदा बेगम ने उसके पति को घर से निकालने व तलाक देने के लिए उकसाया। 13 अप्रैल 2025 की रात कई लोगों के सामने पति ने उसे पीटा और गालीगलौज कर एक ही बार में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। कहा कि नौ नवंबर 2025 की सुबह पति व अन्य लोगों ने घर में घुसकर उसे पीटा। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed