{"_id":"6821e3938047e70dd4032d47","slug":"husband-accused-of-beating-and-defaming-daughter-in-kashipur-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: पति पर लगाया बेटी के साथ मारपीट व बदनाम करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: पति पर लगाया बेटी के साथ मारपीट व बदनाम करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 12 May 2025 05:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 12 May 2025 05:33 PM IST
सार
एक महिला ने अपने पति पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने व उसको घर-घर जाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में एक महिला ने अपने पति पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने व उसको घर-घर जाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वैशाली कॉलोनी निवासी संध्या कश्यप पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती आठ मई को मोहल्ला सुभाष नगर तारा हलवाई के पास निवासी उसके पति विनोद कुमार ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। साथ ही उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह अपने पति की इस क्रूरता से बहुत परेशान है। वह शुरू से उसका व उसकी बेटी के साथ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोप लगाया कि उसका पति समाज में उनकी प्रतिष्ठा को खराब कर रहा है। उसके रिश्तेदारों और जान-पहचान वाले लोगों के घर जाकर उसकी बदनामी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन