फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hunger Strike

मांगों को लेकर तीन छात्र भूख हड़ताल पर बैठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hunger Strike
बाजपुर डिग्री कालेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चालीस फीसदी अंकों पर प्रवेश और सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर तीन छात्र बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल सहित अन्य प्राध्यापकों को छात्रों ने गेट के अंदर नहीं जाने दिया। इससे प्रवेश प्रक्रिया और शिक्षण कार्य डेढ़ घंटे तक बाधित रही। सूचना पर तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया।
विज्ञापन

बता दें कि बाजपुर कॉलेज में मांगों को लेकर छात्रों ने दो दिन क्रमिक अनशन किया था। इसके बाद बुधवार सुबह 9:30 बजे छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्रों ने कॉलेज पहुंची प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल सहित अन्य प्राध्यापकों को विद्यालय गेट पर ही रोक दिया, जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार केपी सिंह एसआई संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। कॉलेज में नारेबाजी कर छात्र नेता मयंक दिवाकर, दानिश और अभिषेक भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। कई बार उच्च शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। मजबूरन छात्रों को भूख हड़ताल पर बैठाना पड़ा है। वहां उमेश पासी, रवि ठाकुर, प्रदीप कुमार, रोशन पटेल, नकुल शर्मा, अमन कांबोज, दिनेश प्रजापति, विवेक, अंकित, संदीप सागर और अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने, शुल्क जमा कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने पीयूष भारद्वाज के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। वहां रोहन वर्मा, सागर शर्मा, भूपेंद्र रावत, सोमेश कुमार, रजत, पंकज कुमार, अमन प्रताप, नवजीत सिंह, अनमोल अग्रवाल, पंकज बिष्ट, अक्ष सक्सेना, हर्षित, अभिनव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed