{"_id":"6a78de6f1dbe4a798809f5bf","slug":"hundreds-of-devotees-partook-of-the-prasad-at-the-community-feast-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-147234-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
Mon, 10 Aug 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को भंडारे के प्रसाद बांटते मेयर दीपक बाली व आयोजक
काशीपुर। श्रावण मास में शिवभक्त आराध्य भगवान शिवशंकर की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। रविवार को मां बाल सुंदरी मंदिर एवं मोटेश्वर महादेव मंदिर पर पार्षद अनिल कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान अधिवक्ता आनंद कुमार, पार्षद शिवांश गोले और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता कैलाश चंद्र प्रजापति ने भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली ने मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। पूर्व ग्राम प्रधान अधिवक्ता आनंद कुमार ने बताया प्रॉपर्टी डीलर बाबूराम प्रतिवर्ष शिव भक्तों की सेवार्थ भंडारा कराते थे। उनके स्वर्गवास के बाद इस परंपरा को उन्होंने व उनके भाई पार्षद अनिल कुमार ने जारी रखा है। यहां पर मोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी राघवेंद्र नागर, बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, संजय चतुर्वेदी नीटू चौधरी, डॉ. ज्ञान सिंह सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन