फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   House caught fire due to short circuit, goods burnt

Udham Singh Nagar News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

Thu, 04 Jul 2024 05:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 04 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, goods burnt
काशीपुर। शादी में गए एक ई-रिक्शा चालक के घर में आग लग गई, जिससे मकान में रखा करीब दो लाख का सामान जल गया। मंगलवार देर रात आईटीआई क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा वार्ड नंबर 10 में नरेश कुमार के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

नरेश और उसका परिवार तीन दिन पहले यूपी के शाहजहांपुर के पास विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे। देर रात लगभग दो बजे पड़ोसियों ने जब मकान से आग की लपटे निकलती देखी, तो उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों को सूचना दी। फायर यूनिट की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नरेश पाल भी विवाह समारोह छोड़कर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब दो लाख का नुकसान हो गया है। घर में रखी ई-रिक्शा, टीवी, 25 हजार नकद समेत सारा सामान जल कर खाक हो गया है। अग्निशमन अधिकारी गोविंदराम आर्य ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दो फायर यूनिट भेजे गए थे। बारिश के चलते अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed