{"_id":"650be454c7f95c1edf0daf94","slug":"hostel-for-mantel-disable-person-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3919-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फुलसुंगा में जल्द शुरू होगा मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फुलसुंगा में जल्द शुरू होगा मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र
Thu, 21 Sep 2023 12:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के फुलसुंगा में तैयार हो रहा मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। फुलसुंगा में बन रहे कुमाऊं मंडल के पहले मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (एमडीआरसी) का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब केंद्र के फर्श पर टाइल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। दिसंबर तक भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन की फिनिशिंग के काम के बाद जल्द मानसिक दिव्यांगों को यहां सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
कुमाऊं में बौद्धिक अक्षमता या मानसिक दिव्यांगता से वाले लोगों के इलाज के लिए परिजन एम्स दिल्ली, एम्स ऋषिकेश के अलावा बरेली और लखनऊ में स्थित बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाते हैं। इस समस्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से फुलसुंगा में एमडीआरसी का भवन बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। इसी तरह मानसिक दिव्यांगों के लिए रुद्रपुर में ही पुनर्वास केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
चार करोड़ की लागत
रुद्रपुर के फुलसुंगा में तीन बीघा जमीन पर चार करोड़ रुपये की लागत से पुनर्वास केंद्र का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि पेयजल निर्माण इकाई की ओर से निर्माण पूरा होने के बाद विभाग को भवन हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिस्पेंसरी की मिलेगी सुविधा, निशुल्क इलाज भी होगा
रुद्रपुर। 50 बेड वाले मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में मरीजों के लिए डिस्पेंसरी की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही निशुल्क इलाज, आवासीय सुविधा, भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी। मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक, स्टाफ नर्स भी रहेंगे। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सलाह पर पुनर्वास केंद्र में मानसिक दिव्यांगों को रखा जाएगा।