फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Horticalture Mission in Usnagar

Udham Singh Nagar News: जिले में बागवानी मिशन के लिए 9.70 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

Tue, 18 Apr 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Horticalture Mission in Usnagar
रुद्रपुर। जिले में बागवानी मिशन योजना के तहत जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की ओर से नौ करोड़ रुपये सत्तर लाख रुपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से संरक्षित खेती के लिए फैन एंड पैड व नेचुरली वेंटिलेटेड पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस आदि शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न हुई। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि फल क्षेत्रफल विस्तार में आम, अमरूद, लीची, ड्रेगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, सब्जी क्षेत्रफल विस्तार में टमाटर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमलामिर्च, यूरोपियन वेजिटेबल, कृषि मशीनीकरण, प्लास्टिक मल्चिंग, संरक्षित खेल के लिए प्लाटिंग मटिरियल आदि मदों को शामिल किया गया है। कहा कि इस योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से देय राज सहायता का लाभ प्राप्त हो सकेगा। वहां मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, डीडीओ तारा ह्यांकी, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, बलवीर सिंह कम्बोज, गुरुबक्श सिंह, हर गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन



किसानों को साढ़े पांच हजार क्विंटल गन्ना बीज दिया

काशीपुर। गन्ना विकास विभाग ने गन्ना अनुसंधान केंद्रों से लेकर गन्ना उत्पादक किसानों को अधिक पैदावार देने वाली नई उन्नत प्रजाति के गन्ना का 5340 क्विंटल बीज बांटा। गन्ना आयुक्त के प्रशासनिक अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि गन्ना अनुसंधान केंद्र पंतनगर से बीज लेकर ऊधमसिंह नगर के किसानों को 2680 क्विंटल, हरिद्वार के किसानों को 720 क्विंटल, देहरादून के किसानों को 100 क्विंटल कुल 3500 क्विंटल बीज बांटा गया। अनुसंधान केंद्र काशीपुर से ऊधम सिंह नगर के किसानों को 710 क्विंटल, हरिद्वार के किसानों को 390 क्विंटल, देहरादून के किसानों को 240 क्विंटल गन्ना का बीज वितरण किया गया। जोशी ने बताया किसानों को बांटी गई प्रजातियों में कोपंत-12226, कोशा-8279, को-2638, को-0118, को-98014 और को-0238 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed