{"_id":"6a03ebbe8303639ae30499e5","slug":"horrific-road-accident-in-nanakmatta-five-people-including-a-teacher-died-nanakmatta-udham-singh-nagar-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानकमत्ता में सड़क हादसा: घर पर हो रहा था नई कार का इंतजार, मौत की खबर उम्र भर का सदमा दे गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकमत्ता में सड़क हादसा: घर पर हो रहा था नई कार का इंतजार, मौत की खबर उम्र भर का सदमा दे गई
Wed, 13 May 2026 08:43 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 13 May 2026 08:43 AM IST
सार
नानकमत्ता में देर रात हुए सड़क हादसे में चंपावत निवासी शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कारें।
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
नई कार खरीद कर हल्द्वानी से चंपावत जा रहे शिक्षक की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो और दूसरी कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चंपावत जिले के जीआईसी बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे। मंगलवार की रात कार खरीद कर घर लौट रहे थे। शिक्षक की कार की नानकमत्ता हाइवे स्थित दहला चौराहे के समीप खटीमा की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दूसरी कार में सवांर दीपांत सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी हरि शिव नाथ मंदिर आवास-विकास किच्छा और संजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षक संजय के मित्र शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना अनुज सक्सेना व मनप्रीत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपांत सिंघल को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक संजय पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दीपांत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन