फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Honour

दिव्यांगों को सहानुभूति नहीं सहयोग की जरुरत : आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Honour
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल व व्हीलचेयर देते मंत्री यशपाल आर्य व विधायक ठ - फोटो : RUDRAPUR
विश्व दिव्यांग दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां अर्जित करने वाले जिले के 19 दिव्यांगों को समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों के 35 दिव्यांगों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आर्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से चल रहींयोजनाओं से जोड़ने की है। उन्हें सहानुभूति नहीं बल्कि सहयोग की जरूरत है। कहा कि दिव्यांगजनों के साथ कोई अन्याय या भेदभाव करने पर पांच साल के कारावास का प्रावधान है। उन्होंने दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन और सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 122.14 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 19 दिव्यांगों के साथ ही मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पौड़ी और टिहरी के दो-दो, चमोली के एक, उत्तरकाशी के दो, देहरादून के 12, हरिद्वार के सात, नैनीताल के दो, अल्मोड़ा के तीन, पिथौरागढ़ के दो और चंपावत के दो दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी दिव्यांगजनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया कि बीते तीन सालों में 3.11 करोड़ रुपये व्यय करते हुए प्रदेश के अधिकांश मुख्य शासकीय भवनों को सुगम भारत अभियान योजना के तहत दिव्यांग सुलभ बनाया गया है। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, उत्तराखंड सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, एडीएम जेसी कांडपाल, ओसी एनसी दुर्गापाल, एसडीएम विशाल मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।
सात दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री ने सात दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किए। इनमें साक्षी, शिवांगी और गुंजन को व्हीलचेयर, पिंकी, सतपाल को ट्राई साइकिल दी गई। इसके अलावा प्रिया यादव और ऋषिकांत को कान की मशीन दी गई।
सम्मानित होने वाले जिले के दक्ष दिव्यांगजन
- कर्मचारी महेश कुमार, खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह रावत, किरण, राकेश कुमार, रितेश द्विवेदी, दक्ष जोशी, पूजा, मंजीत सिंह, लक्ष्मी, अक्षम रूहेला, राधा, गंगावती, दिनेश कुमार, नाजिर हुसैन, उमा, अनुराधा, सुनीता, स्वरोजगाररत गुरदीप सिंह कामरा, विश्वनाथ
गुम हुई व्हीलचेयर को एक घंटे तक खोजते रहे कर्मचारी
रुद्रपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से कलक्ट्रेट में आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार कार्यक्रम खत्म होने के बाद विकास भवन से लाई गईं व्हीलचेयर अचानक गुम हो गई। इससे समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों में अफरातफरी रही। एक घंटे बाद व्हीलचेयर मिलने से कर्मियों ने राहत की सांस ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी को इस बात की भनक न लग जाए इसको लेकर वरिष्ठ कर्मचारी अपने अधीनस्थों को खरीखोटी सुनाकर व्हीलचेयर ढूंढने का दबाव बनाने लगे। गुस्से में कर्मचारी ने कहा कि पहले भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लापरवाही से एक व्हीलचेयर घुम हो गई है। करीब एक घंटे बाद कलक्ट्रेट परिसर में मशक्कत के बाद कर्मचारियों के हाथ व्हीलचेयर लग सकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय ने बताया कि विकास भवन की खोई हुई व्हीलचेयर कर्मचारियों ने ढूंढ ली थी। संवाद
रुद्रपुर में जल्द बनेगा बस टर्मिनल : यशपाल
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि जल्द ही रुद्रपुर में बस टर्मिनल की सुविधा लोगों को मिल सकेगी। हल्द्वानी के बस टर्मिनल की प्रक्रिया गतिमान है। वन विभाग से चिह्नित जमीन जल्द ही हस्तांतरित हो जाएगी। भारत सरकार से अनापत्ति मिलने के बाद बस टर्मिनल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

दिव्यांग सेवा संस्था ने बच्चों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में आयोजित दिव्यांग सेवा संस्था की ओर से राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित किया। पंतनगर से आई दिव्यांग बच्ची खुशबू जिंदल ने मेयर रामपाल सिंह का चित्र बनाकर भेंट किया। अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धन सिंह कोरंगा ने देशभक्ति गीत गाकर समा बांध दिया। मेयर ने कहा कि राज्य में कई दिव्यांग ऐसे हैं, जिन्होंने दिव्यांगता को ताकत बनाया है। ताकत बनाई है। वहां डिसएबल स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भरत भूषण चुघ, सचिव हरीश चौधरी, मो. जीशान, अभिनव गुप्ता, सत्य प्रकाश, दीपू राणा, नीलिमा राय, प्रेमा विश्वास, रेखा मेहता, पिंकी रानी, पूनम जोशी, सरिता चौधरी, हरीश दनाई आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed