{"_id":"4c48fb5af8c2b58f338557d63f766982","slug":"honor-highway-landfill-then-fill-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब राजमार्ग के गडढे तो भरवा ही दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब राजमार्ग के गडढे तो भरवा ही दो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-74 की दुर्दशा सुधारने की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की है। उनका कहना है यदि मार्ग के गड्ढे जल्द नहीं भरवाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को ग्राम जाफरपुर, खानपुर, जहांगीरपुर, धौलपुर, शिवपुर आदि क्षेत्रों के ग्रामीण, व्यापारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी एचएस मर्तोलिया से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 में ग्राम जाफरपुर से महतोष के पांच किमी मार्ग की हालत खस्ताहाल हो गई है। मार्ग में जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जाने जा रही हैं। मगर एनएच अफसर सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। कहा कि यदि शीघ्र मार्ग के गडढे नहीं भरे गए तो क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहां हरविंदर सिंह, टोनी शर्मा, नरेश तपाली, अशोक राय, मुकेश नारंग, कार्तिक राय, प्रदीप सरकार, विजय सिकदार, जीवन सिंह, सतीश कक्कड़ सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन