फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Honey Trap in Nanakmatta

हनी ट्रैपिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित पांच दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Honey Trap in Nanakmatta
नानकमत्ता में हनी ट्रैपिंग के मामले का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ बीएस भंडारी? - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने गैंग बनाकर हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गैंग के सरगना व एक महिला सहित चार आरोपी फरार हैं। गैंग में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। टीम को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ खटीमा बीएस भंडारी ने हनी ट्रैपिंग मामले का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिडौरा मझोला में दबिश देकर एक घर की घेराबंदी करते हुए ग्राम हरैय्या निवासी गोगी मौसी उर्फ गुरमीत कौर उर्फ बलविंदर कौर, ग्राम बिडौरा मझौला निवासी बलवंत कौर, ग्राम टुकड़ी निवासी मनजीत कौर उर्फ गीता और सिसईखेड़ा निवासी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस ने कैथुलिया टुकड़ी मार्ग पर कैथुलिया के सुखविंदर सिंह उर्फ कुलवंत सिंह को भी दबोचा गया। एसपी सिटी ने बताया कि बीती 25 मई को अमरिया पीलीभीत (यूपी) निवासी जयराम बाइक से खटीमा जा रहे थे। बिज्टी चौराहे पर दो महिलाओं ने उसे अपनी बातों में फंसाकर मेहमाननवाजी के लिए उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर में पांच-छह साथियों के साथ तमंचे के बल पर उससे मारपीट कर पचास हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में 10 जून को मझोला जिला पीलीभीत निवासी कपड़ा व्यापारी दिनेश अग्रवाल को हनी ट्रैपिंग में फंसाकर उधार के रुपये देने के नाम पर बिडौरा मझोला में घर बुलाकर उसे बंधक बनाकर दस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए और दो लाख रुपये की डिमांड की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
गैंग की महिला सदस्य बलवंत कौर ने बिडौरा मझोला में मकान किराये पर लिया था। गैंग का सरगना ग्राम बिचुवा भूड़ थाना नानकमत्ता निवासी बूटा सिंह गैंग में शामिल महिला सदस्यों के जरिये लोगों को बातों में फंसाकर अपना शिकार बनाता था। सीओ भंडारी ने बताया कि गैंग में शामिल हरैय्या गांव का गुरनाम सिंह उर्फ गामा उर्फ गामू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

गैंग का सरगना ग्राम बिचुवा भूड़ बूटा सिंह, सिसईखेड़ा जैंती उर्फ गुरजंट सिंह और ग्राम बनगवां थाना खटीमा निवासी गीता उर्फ सिमरन एवं हरैया का सन्नी फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गैंग के सरगना पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई जावेद मलिक, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नवनीत कुमार, मोहन गिरी, विक्रम सिंह, रमेश भट्ट, महिला कांस्टेबल विद्या रानी, बीना कोहली, नवीन जोशी, पीआरडी की महिला विद्या देवी, ग्राम प्रहरी मिल्खा सिंह, गुरमेज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed