फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Home Minister Amit Shah said I come to Uttarakhand and bring new energy

निवेश उत्सव: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं, थपथपाई सीएम की पीठ

Sat, 19 Jul 2025 04:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 19 Jul 2025 04:30 PM IST
सार

रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah said I come to Uttarakhand and bring new energy
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड आकर नई ऊर्जा लेकर जाता हूं। यहां की नदियां आधे भारत को पीने और सिंचाई का पानी देती हैं। 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से कहा था कि एमओयू लाने नहीं उसे धरातल में उतरना असल पराक्रम है। मुख्यमंत्री को धन्यवाद है कि एक लाख करोड़ के निवेश को ग्राउंडिग हो रही है। पहाड़ी राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन है। मुख्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों और कल्पनाओं के मिथक को तोड़ते हुए एक लाख हजार करोड़ का निवेश आ चुका है। इससे 81 हजार से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। राज्य आंदोलन में कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर अत्याचार किया। भाजपा और पीएम अटल बिहारी ने राज्य बनाया था। अटल बिहारी ने तीन राज्य बनाए थे और तीनों अपने पैरों पर खड़े होकर चल रहे हैं। 2014 से मोदी सरकार इन राज्यों को संवारने का काम कर रही है।

विज्ञापन


कहा कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अच्छे कामों पर राजनीति करती है। मनमोहन सरकार ने दस साल में उत्तराखंड को 53 हजार करोड़ दिए थे और मोदी सरकार के दस साल में 1 लाख 86 हजार करोड़ दिए है। कांग्रेसी थोड़े बहुत बचे दिखाई देते है और वो कुछ वर्षों में दिखाई भी नहीं देंगे। उन्होंने उत्तराखंड में निवेश सहित तमाम कार्यों और बेहतर सरकार चलने पर सीएम धामी की खूब पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed