{"_id":"73e658d750b348d4532109db476d03db","slug":"holly-soon-run-on-the-108-ambulance-calls-in-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर राज्यभर में कॉल आते ही दौड़ेंगी 108 एंबुलेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर राज्यभर में कॉल आते ही दौड़ेंगी 108 एंबुलेंस
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में छह साल पहले शुरू हुई आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस होली पर संभावित दुर्घटनाओं को लेकर चौकस रहेगी। राज्य के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में तीन साल के भीतर सबसे अधिक देहरादून में 451 और कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर जिले में 264 हादसे हुए हैं।
108 आपातकालीन सेवा कॉल सेंटर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार होली पर सड़क दुर्घटना, आगजनी, लड़ाई झगड़े और फूड प्वाइजिंग जैसे केसों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आंकड़ों के अनुसार होली के दिन सुबह आठ से शाम छह बजे तक अधिकांश घटनाएं होती हैं। पिछले छह सालों के आंकड़ों के मद्देनजर आपातकालीन कॉल की संख्या में बढ़ोतरी होने से 108 एंबुलेंस वाहनों को पूर्ण रुप से सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
होली की तैयारियों के बारे में जीवीके ईएमआरआई 108 आपातकालीन सेवा के ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के प्रभारी अंकित राणा ने अमर उजाला को बताया कि होली के दिन 108 एंबुलेंस वाहनों में पुलिस कर्मियों भी तैनाती की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए खुशियों की सवारियों की भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन