फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi festival nears, bus seats are being scrambled for in kashipur

Kashipur: होली का त्योहार नजदीक, बसों में सीट के लिए लगी मारामारी

Mon, 02 Mar 2026 11:10 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:10 AM IST
सार

काशीपुर में होली पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली और देहरादून रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। सवारियों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड परिवहन निगम को अच्छी कमाई होने की संभावना है।

विज्ञापन
Holi festival nears, bus seats are being scrambled for in kashipur
रुद्रपुर रोड वेज में बस चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशीपुर में होली त्योहार मनाने के लिए लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इस कारण रोडवेज बसों में सवारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए दिल्ली, देहरादून रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। सवारियों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड परिवहन निगम को अच्छी कमाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

पहाड़ जाने वाले लोगों की दिल्ली के आनंद बिहार बस अड्डे पर काफी भीड़ है। काशीपुर डिपो से चार अतिरिक्त बसें संबंधित चलाई जा रही हैं। काशीपुर से रोजाना 12 बसें दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं और अब चार अतिरिक्त बसों को इस रूट पर बढ़ाया गया है। सवारियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

काशीपुर डिपो के सहायक अभियंता नवीन आर्य ने बताया कि दिल्ली रूट के अलावा देहरादून रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। बताया कि मैदानी मार्ग पर न्यूनतम 2420 किलोमीटर अर्जित करने वाले चालक, परिचालक को 1250 रुपये, मैदानी और पर्वतीय मार्ग पर दो हजार किलोमीटर और केवल पर्वतीय मार्ग पर 1800 किलोमीटर पूरा करने पर 1250 रुपये प्रोत्साहन दी जाएगी। वहीं होली के दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक को 300 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed