फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi celebrated in Terai

तराई में धूमधाम से मनाई होली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in Terai
रुद्रपुर कैंप कार्यालय में व्यापारियों के साथ होली खेलते डीएम युगल किशोर पंत। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/पंतनगर। जिले भर में होली का पर्व धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं हालांकि जिले के कुछ स्थानों पर इस बार मान्यताओं के चलते शुक्रवार और शनिवार दो दिन रंग खेला। खासकर पर्वतीय समाज में वाले क्षेत्रों खटीमा, शांतिपुरी, पंतनगर में होली दो दिन खेली गई। साथ ही शनिवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस चौकियों व थानों पर होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा के एलायंस कालोनी स्थित आवास पर होल्यारों ने जमकर धूम मचाई। अबीर गुलाल उड़ाकर लोगों ने विधायक के साथ होली खेलते हुए होली के गीतों पर नृत्य भी किया। विधायक अरोरा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी मेल जोल का पर्व है। इस दिन लोग सारे मतभेद भूल कर एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दें। वहां पर मेयर रामपाल सिंह, गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, राजेश डाबर, राधेश शर्मा, यशपाल घई, राजकुमार फुटेला, अशोक सिंघल, मनीष अग्रवाल, रामप्रकाश गुप्ता, मुकेश पाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने लालपुर स्थित कांग्रेस नेत्री रूपा माथुर के आवास पर होली मिलन समारोह में पहुंचकर सभी को होली पर्व की बधाई दी। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। वहां पर सुनीता कश्यप, राजेश प्रताप सिंह,सुधा जोशी,अनीशा बेहड़, गुलशन सिंधी, मोनिका ढाली, अनिल शर्मा, परवेज अहमद, नितिन कुमार, अरविंद सक्सेना आदि थे। इधर, पंतनगर से सटे जवाहर नगर और शांतिपुरी क्षेत्र में मान्यताओं के चलते इस बार होली का रंग दो दिन खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने शुक्रवार तो कुछ लोगों ने शनिवार को रंग खेला। महिलाओं ने होली गीत गाते हुए एक दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाया। वहां सरिता पंत, अल्का पाठक, प्रतिभा मिश्रा, जानकी, गीता, माधवी, गुड़िया, रमा मिश्रा, राधा आदि थीं। इधर, निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी आदर्श कालोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने सभी लोगों को होली पर्व की बधाई दी। वहां पर संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, आशीष छाबड़ा, बंटी कोली, अजय नारायण, विपिन शर्मा, सूरज आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed