{"_id":"584ef5a54f1c1ba06f649fe9","slug":"holding-one-million-new-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में दस लाख की नई करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में दस लाख की नई करेंसी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
नए नोट पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नोटबंदी के बाद जिले में पहली बार सीआईयू टीम ने भारी मात्रा में नई करेंसी की खेप बरामद की है। पुराने नोटों को 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलने की योजना से रुद्रपुर पहुंचे गदरपुर के दो युवकों के पास से टीम ने दस लाख की करेंसी बरामद कर उन्हें आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। करेंसी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बैंकों में जहां एक ओर नई करेंसी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रही है, वहीं दो युवकों से दस लाख की नई करेंसी बरामद करना सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बना रहा। रविवार देर रात जिले में गठित सीआईयू(क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट) की टीम को सूचना मिली कि पांच मंदिर के पास स्थित होटल मानसरोवर के पास दो युवक पुराने नोटों को 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम ने जब दो युवकों को पकड़ा तो उनके पास से दस लाख की नई करेंसी बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम ग्राम श्यामनगर थाना गदरपुर निवासी अमित कुमार और पारस कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम विक्रमनगर थाना गदरपुर बताया। अमित की जेब से टीम को दो हजार के 300 नोट और पारस के पास से 200 नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों ने बताया कि उक्त रकम में से छह लाख उनके साथी गगन कुमार के हैं, जो बाजार में ही किसी से मिलने गया है, जबकि दो लाख उन्होंने अपने खाते से निकाले हैं। जब सीआईयू टीम ने पासबुक और बैंक के अन्य कागजात मांगने पर युवक नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने उन्हें कोतवाली ले आई।
बाद में दोनों को मय करेंसी आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आयकर विभाग करेंसी को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रहा है। करेंसी बरामद करने वाली टीम में एसआई जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, उमेश राज, फिरोज खान शामिल थे।
रुद्रपुर। नोटबंदी के बाद से जहां उपभोक्ता घंटों बैंक की लाइन में लगने के बाद भी रुपए नहीं निकाल पर रहा है, वहीं लाखों की नई करेंसी को लेकर कुछ लोगों द्वारा कमीशन का कारोबार चलाना बैंकों की भूमिका को भी संदेह के घेरे में खड़ा करता है। उपभोक्ताओं के लिए बैंकों से निकाले जाने वाली रकम की लिमिट 24000 और एटीएम की लिमिट दो हजार रखी गई है। ऐसे में किसी भी बैंक से दस लाख की नई करेंसी निकाल पाना आसान नहीं है और वो भी इन हालातों में जब आरबीआई द्वारा बैंकों को उनकी डिमांड के अनुरूप करेंसी नहीं मिल पा रही हो।
रुद्रपुर। सीआईयू टीम द्वारा रविवार देर रात दस लाख की नई करेंसी बरामद किए जाने के मामले में जहां पकड़े गए युवकों ने इस बात का खुलासा किया कि उक्त करेंसी में से छह लाख की रकम गगन कुमार की थी। बाकी दो दो लाख उन्होंने अपने खाते से निकाले थे। पुलिस के आला अधिकारी भी मामले में गगन कुमार के होने की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन गगन कुमार कौन था, पुलिस ने उसे क्यों नहीं पकड़ा और छह लाख की रकम उसने किसे देनी थी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
रुद्रपुर। गदरपुर के युवकों के पास दस लाख की नई करेंसी मिलने के मामले में शहर के एक व्यापारी का नाम भी चर्चाओं में रहा। दबी जुबान में लोगों का कहना था कि शहर के उक्त व्यापारी द्वारा गदरपुर के युवकों को दस लाख की नई करेंसी दी गई थी। इसे वह 30 प्रतिशत कमीशन लेकर बदलने की योजना बना रहे थे। हालांकि पुलिस और आयकर विभाग इस बारे में कुछ भी कहने से बचते रहा।