{"_id":"a569523c15d46aaf158bb425c3eeaa33","slug":"hitec-wi-fi-will-jaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई से हाईटेक होगा जसपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई से हाईटेक होगा जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर नगर इसी माह से वाईफाई से हाईटेक हो जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने टावर लगाने के कार्य का शुभारंभ कर दिया है।
शुक्रवार को बीएसएनएल के अधिकारियों ने यहां पहुंचकर विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल के निवास पर वाईफाई के लिए टावर लगाने के कार्य शुरु करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके वाद उन्होंने शक्को वाली मस्जिद के पास पहुंचकर टावर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। बीएसएनएल के जेटीओ सर्वेश चौहान ने बताया कि नगर में दो स्थानों शक्को वाली मस्जिद व पंडो वाले कुए के पास टावर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने ट्राई मैक्स कंपनी के साथ करार किया है।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारी भी उनके साथ आए है।
संभवतया नगर को वाईफाई करने का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। वाई फाई का खर्च विधायक निधि द्वारा उठाया जाएगा।