{"_id":"69efb5294c4762f47a019a88","slug":"high-voltage-drama-at-hotel-former-plant-head-caught-romping-with-a-woman-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-140629-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड
Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर बॉर्डर स्थित होटल में महिला के साथ होटल में रंगरेलियां मना रहे पूर्व प्लांट हेड को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया और हंगामा काटा। इस दौरान होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पूर्व प्लांट हेड को चालानी कार्रवाई के बाद छोड़ा। रुद्रपुर की एक पॉश कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय पूर्व प्लांट हेड रविवार को एक महिला परिचित के साथ उत्तर प्रदेश बॉर्डर के एक होटल पहुंचे थे। दोनों के होटल में कमरा लेने की सूचना उनके परिजनों तक पहुंच गई।
इसके बाद पूर्व प्लांट हेड की पत्नी और महिला के पति अपने-अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जमकर हंगामा हुआ।
मौके पर मौजूद अन्य लोग और होटल प्रबंधन स्थिति को संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन विवाद बढ़ता गया। घटना की सूचना मिलते ही रुद्रा-बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वहीं काफी देर तक समझाने के बाद भी माहौल शांत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर सभी संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्लांट हेड अपने व्यक्तिगत व्यवहार को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटनास्थल उत्तर प्रदेश का है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने जानकारी ली जाएगी।