फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hello DM Uncle... please get our drain constructed, appeal of school students

Udham Singh Nagar News: हेलो डीएम अंकल... हमारी नाली बनवा दीजिए, स्कूली छात्रों की पुकार

Tue, 26 May 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 26 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hello DM Uncle... please get our drain constructed, appeal of school students
रुद्रपुर। हेलो डीएम अंकल नमस्ते, हमारी नाली बनवा दीजिए.. यह पुकार है उन मासूम स्कूली बच्चों की जिन्हें रोजाना गंदा नाले के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इससे उनकी ड्रेस तो खराब हो ही रही है। साथ ही उनका मनोबल भी टूट रहा है और यह उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में बच्चों को शिक्षा तो अच्छे से मिल रही है लेकिन वह बुनियादी सुविधाओं के बिना ही रहने के लिए मजबूर हैं। स्थिति यह है कि रोजाना अपने घर से स्कूल जाने के लिए गंदी नाली के पानी यानी जलभराव को पार करते है।
विज्ञापन

किच्छा के किशनपुर बालाजी पुरम में नगर पालिका ने सड़क नाली बनवा दी है लेकिन इसी में से कुछ जगह ऐसे हैं जहां नालियां नहीं बन पाई हैं। इसका कारण है कुछ स्थानीय लोगों की मनमानी। आरोप है कि वह अपने मकान के आगे नालियां नहीं बनवाने दे रहे हैं। इसके कारण अक्सर क्षेत्र में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में एक निजी स्कूल है। स्थानीय लोगों को कहना है कि स्कूल के आगे भी नाली नहीं होने से जलभराव है जिसके कारण छोटे स्कूली बच्चे गंदे पानी पर ईंट डालकर आते-जाते हैं। इसके चलते उनकी ड्रेस खराब हो जाती है और उनका मनोबल भी टूट रहा है। इसी के चलते दो छोटे बच्चों ने डीएम नितिन भदौरिया से नाली बनवाने की मांग की है।

बच्चों का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि हेलो डीएम अंकल, हम बालाजी पुरम में रहते हैं। कृपया हमारी नाली बनवा दीजिए। हम रोज इस गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। कभी-कभी हम गिर भी जाते हैं और हमारे कपड़े खराब हो जाते हैं। इस समस्या का कोई हल निकालिए। बच्चों की यह पुकार और मांग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग बच्चों की मांग पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed