फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   held hostage a men, three brothers named

काशीपुर: नशे के लिए रुपये ना देने पर तीन भाइयों ने पड़ोसी को बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर, किया रेफर   

Fri, 29 May 2020 03:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
held hostage a men, three brothers named
अस्पताल में भर्ती घायल गुलाब। - फोटो : AMAR UJALA

नशे के लिए रुपये न देने पर तीन भाइयों ने अपने पड़ोसी युवक को बेरहमी से पीटा। तीनों उसे खींचकर अपने घर ले गए औऱ कमरे में बंधक बनाकर तमंचे की बट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला पक्काकोट निवासी क़ौसर जहां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 मई की रात 11 बजे बिजली चले जाने के कारण उसका भाई गुलाब अपने घर के दरवाजे पर आकर बैठ गया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले साहिल, राहिल यमन ने उसके दरवाजे पर उसके भाई से नशा करने के लिए 5000 रुपये की मांग की।
विज्ञापन


रुपये देने से इनकार करने पर तीनों भाइयों ने गुलाब के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों भाई उसे खींचकर अपने घर में ले गए और कमरे में बंद करते तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल गुलाब को इलाज़ के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने तीनों आरोपियों राहिल, साहिल व यमन के खिलाफ धारा 323, 342, 352, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच एसआई अमित शर्मा को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed