{"_id":"604d08b48ebc3ee6526ffbfe","slug":"heavy-vehicles-prohibited-in-chhatarpur-road-rudrapur-news-hld418089972","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर रोड में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर रोड में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
विज्ञापन
रुद्रपुर के छतरपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसडीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। छतरपुर में वृद्धा की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूट गई है। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शनिवार को आननफानन बैठक की गई। इसमें तय हुआ कि छतरपुर रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। सड़क पर बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क पर बड़े मालभार वाहनों की आवाजाही रोकने और जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिडकुल और दिनेशपुर के लिए आने-जाने वाले वाहन गांव के बीच में स्थित सड़क से होकर गुजरते हैं।
बड़े वाहनों की चपेट में आने से कई बार हादसे हो चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी जानमाल का खतरा बना हुआ है। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पूर्व में जिला प्रशासन और पुलिस को मांगपत्र सौंपे गए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शुक्रवार को 70 वर्षीय सरस्वती देवी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम करने का एलान किया था। इसकी भनक लगते ही शनिवार सुबह एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ यातायात बीएस भंडारी समेत अन्य अधिकारी गांव में पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की।
इस दौरान तय हुआ कि गांव की सड़क पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। रेलवे फाटक और धर्मपुर के गेट इंडिया कंपनी के पास दो बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहां भाजपा नेता सुरेश परिहार, ठाकुर जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, गुलाब सिंह, दीप नारायण, नवल कांडपाल, ज्ञान सिंह चौहान, हरदीप सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।