फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Heat broke all records, mercury reached 42.6 degrees, life of common people became difficult due to heat wave.

Udham Singh Nagar News: गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 42.6 डिग्री पहुंचा, नौतपा से आमजन का जीना मुहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Heat broke all records, mercury reached 42.6 degrees, life of common people became difficult due to heat wave.
रुद्रपुर में धूप से बचने के लिए छात्ता लेकर जातीं महिलाएं। संवाद
रुद्रपुर। नौतपा ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से पड़ रही चिलचिलाती धूप ने बृहस्पतिवार को 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दोपहर तीन बजे पारा अब तक की सर्वाधिक स्तर 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पूर्व 25 मई 2014 को पारा 42.5 डिग्री मापा गया था,जो अब तक का सर्वाधिक था।
विज्ञापन

तराई में प्रचंड गर्मी ने आमजन को परेशान कर दिया है। 16 मई के बाद से तापमान में शुरू हुई वृद्धि का आलम यह है कि 11 दिन तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। सुबह से ही लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है। लोग दिन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं। बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि अभी एक-दो दिन यह ऐसे ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिन तक तापमान ऐसे ही बना रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

-----
एक पखवाड़े से लगातार हो रही तापमान में वृद्धि

काशीपुर। एक पखवाड़े से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे से ही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। सुबह करीब दस बजे से पहले ही दुकानों पर ग्राहक नजर आए। इसके बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। जो भी व्यक्ति बाजार में दिख रहे थे, वे अपने आपको अच्छी तरह सुरक्षित लपेट कर ही जा रहे थे। लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए सिख समुदाय के साथ ही अन्य लाेगों ने छबील लगाकर ठंडा शरबत पिलाया। बाजपुर में भी तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। यहां भी मुख्य मार्गाें और सुल्तानपुर पट्टी में भी ठंडे शरबत की छबील लगाकर लोगों की सेवा की गई। प्रचंड गर्मी के कारण बाजारों में जहां सन्नाटा छाया रहा वहीं किसान और मजदूर खेतों में भी बहुत कम जा सके। बसों और रेलगाड़ियों में भी यात्रियों की आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खेतों में काम करने के लिए नहीं मिल रहे मजदूर
काशीपुर। गर्मी के कारण खेती किसानी प्रभावित हो रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लीची और आम समेत कई तरह के फलों की फसल बुरी तरह प्रभावित नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को तेज गर्मी के कारण अधिकतर किसान और मजदूर खेतों में काम करने नहीं गए। शहर में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर कामकाज करने वाले लघु व्यापारी भी कम ही नजर आए। उत्तराखंड किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इन दिनों खेती के कामों के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पशुओं की देखभाल के लिए भी मजदूर नहीं मिल रहे हें। इससे पशुपालन का कारोबार भी गर्मी की भेंट चढ़ रहा है।
------------------------------
दोपहर में लगा जाम, प्रचंड गर्मी में बिलबिलाए लोग
रुद्रपुर। चिलचिलाती धूप में बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे डीडी चौक पर जाम लग गया। चौक के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच फंसे लोग गर्मी से बिलबिला उठे। लगभग 15-20 मिनट तक जाम लगा रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया।

------------------------------
अब तक का सर्वाधिक तापमान--
42.0 डिग्री - 22 मई 2011
42.0 डिग्री - 23 मई 2014
42.5 डिग्री - 25 मई 2014
42.6 डिग्री - 30 मई 2024
---
खटीमा में 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
खटीमा। सीमांत क्षेत्र खटीमा में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रिकॉर्ड तापमान के चलते भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय गर्मी चरम पर रही। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित रहा। राजकीय थारू इंटर कॉलेज स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
----
गर्मी में फंगल इंफेक्शन के बढ़ने लगे मरीज

काशीपुर। गर्मी में पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। जीडीएमओ डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि ओपीडी करीब 125 हो रही है। इनमें से 25 मरीज फंगस या खुजली के आ रहे हैं। गर्मी में व्यक्ति को नियमित स्नान कर कपड़े बदलने चाहिए। नहाकर पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पसीना चिपकने से खुजली होने लगती है। लापरवाही बरतने पर फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। सर्जन डॉ. एचसी पंत ने बताया कि करीब 80 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से 20 मरीज खुजली के आ रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब आठ मरीज आते थे। लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण इस बीमारी के मरीज भी बढ़ने लगी है। अस्पताल में दवाइयां एवं व्यवस्था पर्याप्त है। बताते हैं कि फंगस को शरीर में फैलने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। गर्मी में शरीर के कई हिस्सों में पसीना आता है और नमी बनती है। ऐसी जगह पर फंगस फैलने की संभावना अधिक बन जाती है।
----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed