फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health Secretary Sudhansh Pant unhappy after seeing the dirt in hospital in kashipur

Kashipur News: अस्पताल में गंदगी देख स्वास्थ्य सचिव ने लगाई फटकार, औषधि कक्ष में व्यवस्था नहीं मिली ठीक

Sat, 21 Oct 2023 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Health Secretary Sudhansh Pant unhappy after seeing the dirt in  hospital in kashipur
स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सचिव ने शौचालय में लगी पानी की टोटी खोलकर जांची। कक्षों के बाहर जाले लगे देखे। उन्हें औषधी कक्ष में दवा के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। 

विज्ञापन


पंतन ने बताया कि लगभग एक-डेढ़ महीने पहले केंद्र से आई टीम निरीक्षण करके गई थी। उसकी रिपोर्ट के बाद वह स्वयं यहां आए हैं। वहां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. तारा आर्या, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएस डॉ. खेमपाल सिंह, डॉ. मदन मोहन, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. हरीश पंत, डॉ. प्रियांक चौहान, नर्सिंग अधीक्षिका जॉय लायल आदि थीं।
विज्ञापन


एसएनसीयू की सराहना की 
सचिव सुधांश पंत ने एसएनसीयू वार्ड की सराहना कर यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि वह एक-दो दिन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से देहरादून में बैठक करेंगे। इसमें राज्य के चिकित्सकों की स्थिति पर चर्चा होगी। सीएमएस के पैरामेडिकल स्टाफ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मी की कमी पर उन्होंने सीएमओ से भर्ती नियमानुसार कराने को कहा। मेडिकल कॉलेज के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि स्थापना के लिए यदि प्रस्ताव आया तो लाभ यहां दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed