फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health news in district.

Udham Singh Nagar News: साढ़े चार साल बाद भी नहीं मिल रहा आईसीयू वार्ड का लाभ

Sun, 24 Aug 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health news in district.
काशीपुर सरकारी अस्पताल में बंद पड़ा आईसीयू वार्ड। संवाद
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड का साढ़े चार साल बाद मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। वार्ड में लगे उपकरण धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल के दौरान गंभीर कोरोना संक्रमितों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से चार बेड का आईसीयू वार्ड बनवाया था। 16 नवंबर 2020 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तत्कालीन महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने इसका उद्घाटन किया था। उन्होंने आईसीयू में स्टाफ की व्यवस्था कर मरीजों को इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। अब तक आईसीयू वार्ड के लिए स्टाफ तक नहीं जुटाया जा सका है।
विज्ञापन

इन स्टाफ की होना चाहिए तैनाती
वार्ड को संचालित करने के लिए फिजिशियन, निश्चेतक, स्टाफ नर्स आदि की तैनाती होनी चाहिए। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने, जहरीला पदार्थ खाकर इमरजेंसी में आने वाले आदि गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटीलेटर गंभीर मरीजों को दिया जाता है। मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए आईसीयू वार्ड शीघ्र शुरू कराया जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed