{"_id":"686abf09f8f7c543fc028de4","slug":"health-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-129233-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आठ माह बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की नहीं हो सकी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आठ माह बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की नहीं हो सकी तैनाती
Sun, 06 Jul 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते सरकारी अस्पताल में आठ माह बाद भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। इस दौरान मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में महंगी अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में 31 अक्तूबर 2024 को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खेमपाल सीएमएस के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। वे निजी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। यह जांच काफी महंगी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी गरीब मरीजों को हो रही है। बता दें कि अस्पताल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं।
काशीपुर सरकारी अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट का पद रिक्त होने की जानकारी है। रिक्त पदों की सूची मुख्यालय भेजी जा रही है। रेडियोलॉजिस्ट अभी मिले नहीं है। प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर