{"_id":"6845df93705fbbf8ab0cdab7","slug":"health-facilities-are-dying-due-to-lack-of-doctors-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125706-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डॉक्टरों के नहीं होने से दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डॉक्टरों के नहीं होने से दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
Mon, 09 Jun 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में चिकित्साधिकारियों के नौ में से छह पद रिक्त हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के छह में से पांच नहीं भरे जा सके हैं। यहां तक कि चिकित्साधीक्षक भी व्यवस्था के तहत तैनात हैं। गदरपुर, गूलरभोज, दिनेशपुर क्षेत्र की करीब दो लाख से अधिक आबादी की देखभाल के लिए खोले गए सीएचसी में लंबे समय से चिकित्साधीक्षक का पद रिक्त है। सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव सरना को सीएचसी गदरपुर के चिकित्साधीक्षक का प्रभार दिया गया है।
अस्पताल में जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ का पद रिक्त है। विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर केवल बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। चिकित्साधिकारी के दोनों पदों पर तैनाती है। अस्पताल पर गदरपुर के साथ ही गूलरभोज और दिनेशपुर के लोग निर्भर हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। सर्जन और निश्चेतक न होने से अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पाते हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।