फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health camp in Kashipur

125 लोगों ने उठाया उजाला के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health camp in Kashipur
काशीपुर में उजाला अस्पताल के शिविर में स्वास्थ परीक्षण कराती महिलाएं। - फोटो : KASHIPUR
125 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
विज्ञापन

रामलीला मैदान में उजाला अस्पताल ने लगाया शिविर, अस्पताल में भी महिलाओं ने लिया मुफ्त ओपीडी का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उजाला समूह के रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल की ओर से सोमवार को रामलीला मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 125 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।

उजाला अस्पताल लगातार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करता है। सोमवार को रामलीला मैदान में शिविर लगाया गया। सुबह दस से शाम चार बजे तक चले शिविर में 125 से अधिक लोगों ने अपनी जांच कराकर उजाला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श लिया। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में मरीजों के बीपी, शुगर, वजन, आंखों और बीएमआई की जांच की गई। शिविर में करीब 90 प्रतिशत महिलाएं मौजूद रहीं। आज के समय में असंतुलित खानपान और दिनचर्या में तनाव के कारण लोग अनेक प्रकार के रोगों का शिकार हो रहे हैं इनसे बचाव के लिए लोगों को खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उजाला अस्पताल मानपुर रोड और रामनगर रोड में भी महिला एवं प्रसूति विभाग की ओर से महिलाओं के लिए विशेष निशुल्क ओपीडी और जांचों में छूट की व्यवस्था की गई थी। शिविर का सैकड़ों महिलाओं ने लाभ उठाया। सुबह से ही दोनों अस्पताल में महिलाओं ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जांचों में छूट का भी पूरा लाभ लिया। शिविर में डॉ. आमिर फैज, अस्पताल के अश्विनी शर्मा, पूजा उपाध्याय, प्रशांत और आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो। 08केएसपी14पी- काशीपुर उजाला अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराती महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed