फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Health Camp at ujala hospital

उजाला में जुलाई माह के अंतिम कैंप में दिया 82 रोगियों को फ्री परामर्श

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Health Camp at ujala hospital
काशीपुर में उजाला अस्पताल के नि:शुल्क हैल्थ कैंप में उमड़ी रोगियों की भीड़। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल यूनिट-2 में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। इसमें अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने 74 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कैंप में आने वाले सभी मरीजों का निशुल्क पंजीकरण किया गया। दोपहर दो बजे तक चले शिविर में 74 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। फिजीशियन डॉ. मनु महाजन, सर्जन डॉ. मेजर मकरंद मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता अग्रवाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश पाटनी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को दवाइयों पर दस प्रतिशत की छूट दी गई जबकि इन हाउस लैब और रेडियोलॉजी की जांचों में 50 फीसदी छूट दी गई। अस्पताल के यूनिट इंचार्ज डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि जुलाई के प्रत्येक शनिवार को निशुल्क शिविर लगाया गया था। इसमें मेडिसिन विभाग, हड्डी एवं जोड़ रोग, बाल रोग, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन मौजूद रहे। इस माह 250 से अधिक रोगियों ने निशुल्क कैंप का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed