{"_id":"5749e04b4f1c1b2f07691d35","slug":"head-of-nestl-quality-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेस्ले के क्वालिटी हेड को मिली जमानत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेस्ले के क्वालिटी हेड को मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी नूडल्स के नमूने फेल होने के मामले में आरोपी नेस्ले कंपनी पंतनगर के क्वालिटी हेड ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत दे दी है।
विज्ञापन
नेस्ले कंपनी ने पैरवी करने वाले अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल को मैगी सैंपल फेल होने के मामले में उत्तराखंड में कंपनी का अधिवक्ता नियुक्त किया है।
बीते साल 30 मई को काशीपुर के तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बाजार से नूडल्स के पैकेट खरीदे थे। अधिवक्ता अमरीश ने बताया कि असलम ने नूडल्स के पैकेट कंपनी ले जाकर खोले थे और सेंपल जांच के लिए भेज दिए थे। जांच में सेंपल फेल हो गए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पंतनगर प्लांट के क्वालिटी हेड हरसिमरन के खिलाफ बीते 8 दिसंबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने हरसिमरन को समन भेजा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को हरसिमरन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में पैरवी की। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सविता चमोली ने सुनवाई के बाद हरसिमरन को जमानत दे दी।