फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Head hideout in the Rudrapur plant was planted seven kg of gold

प्लांट हेड ने रुद्रपुर में ही ठिकाने लगाया था सात किलो सोना

Sun, 17 Jul 2016 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन

 पंतनगर सिडकुल के सेक्टर सात स्थित सोने को तराशने वाली राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के प्लांट हेड द्वारा करोड़ों रुपये के सोने के गबन के मामले में कई परतें खुलती जा रही हैं। आरोपी प्लांट हेड ने पूछताछ में बताया कि उसने सात किलो सोना रुद्रपुर के ही सर्राफा व्यापारियों को बेच दिया था। इसमें उसने शहर के दो बड़े सर्राफा व्यापारियों को सोना देने की बात कबूली है।

विज्ञापन


आरोपी के नाम उगलने के बाद पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। आरोपी प्लांट हेड जहां सिर्फ सात किलो सोना रुद्रपुर के ज्वैलर्स को देने की बात कर रहा है वहीं कंपनी का बाकी दस किलो सोना और दस किलो चांदी भी रुद्रपुर में ही ठिकाने लगाया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिडकुल की फैक्ट्री से स्थानीय सर्राफा व्यापारियों की ही सांठगांठ से सोने का गबन किया जाता रहा है। 
विज्ञापन


इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी ने सात किलो सोना रुद्रपुर में ही सर्राफा व्यापारियों को बेचा है। किसे कितना सोना बेचा गया है इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह खेल सिडकुल की फैक्ट्री से सिर्फ एक-दो माह से नहीं खेला जा रहा है। प्लांट हेड का शहर के कुछ बड़े सर्राफा व्यापारियों से पांच-छह साल का संबंध है। इस खेल में अब कितने ज्वैलर्स पुलिस की जांच में नपते हैं यह तो पूरी पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के अनुसार आरोपी ने पांच किलो सोना मंगलम ज्वैलर्स को देने की बात कही है जबकि एक किलो सोना कपूर ज्वैलर्स को देने की बात कही है। उधर, कपूर ज्वैलर्स के मालिक लवली कपूर का कहना है कि प्लांट हेड से उनका पांच-छह साल पुराना लेनदेन है। वह सोने के बदले ज्वैलरी ले जाता रहा है। 800 ग्राम से ज्यादा सोना कंपनी के प्लांट हेड रमेश सती कुमार ने कभी नहीं दिया इसके बदले में वह ज्वैलरी ले जाता रहा है। वहीं जब मंगलम ज्वैलर्स के मालिक से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो उनकी शॉप बंद मिली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed