{"_id":"5849ad9a4f1c1be67244a616","slug":"he-referred-to-the-truss-memos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनों को पुलिंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनों को पुलिंदा
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतत विकास यात्रा के समापन पर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत को विभिन्न संगठनों की तरफ से ज्ञापन के पुलिंदे सौंपे गए।
किसान क्लब अध्यक्ष अरुण शर्मा ने फसल का मूल्य स्वामीनाथन की रिपोर्ट के आधार पर करने, बंद पड़ी चीनी मिले से किसानों को बकाया भुगतान कराने, किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने घाटे में चल रहे उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम को बचाने के लिए 30 करोड़ रुपये का ब्याज रहित साफ्ट लोन देने, प्रस्तावित फ्लाईओवर को मुरादाबाद रोड पर सीओ कोठी से गन्ना सोसायटी होते हुए बनाने की मांग की।
जनजीवन उत्थान समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुुमार मिश्रा,बार एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने काशीपुर को जिला बनाने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने व्यापार मंडल को 2000 वर्ग फिट जगह आवंटित करने, जीर्णशीर्ण सीतापुर आंखों के अस्पताल के भवन की मरम्मत कराने, सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद ने वंचित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग उठाई।