फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   He gave poison to his wife because of his affair with another woman

Udham Singh Nagar News: दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी को दे दिया जहर

Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
He gave poison to his wife because of his affair with another woman
जसपुर। एक युवक ने दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी को जहर दे दिया। पीड़िता परिवार ने ससुरालियों पर दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी मोहम्मद फिरोज अंसारी ने बताया कि चार साल पहले उसकी बहन स्वालेहा परवीन उर्फ रोशनी का मोहल्ला जटवारा तकियावाली मस्जिद निवासी फईम अहमद से निकाह हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि फईम अहमद, ससुर शराफत ठेकेदार, सास जुबैदा, जेठानी नाजमा कम दहेज लाने का ताना देकर बहन को मारपीट और प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते थे। वह दहेज में फॉर्च्यूनर और 25 लाख रुपये नकद मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज का आरोप है कि फईम का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी शिकायत बहन ने महिला हेल्प लाइन में की लेकिन सुनवाई की तय तिथि से एक दिन पहले ही उसका फईम भविष्य में पुनरावृत्ति न होने की शर्त पर राजीनामे के साथ उसे घर ले आया।

इसके बाद भी बहन के प्रति उनमें कोई बदलाव नहीं आया। बीती 14 मई की सुबह सास और जेठानी ने उसकी बहन के हाथ-पैर पकड़े और फईम ने जहर देकर किचन में बंद कर दिया। पीड़िता ने भाईयों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed