फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hazrat Ibrahim's Sunnah will be performed today on Eid-ul-Adha

Udham Singh Nagar News: ईद-उल-अजहा पर आज अदा की जाएगी हजरत इब्राहीम की सुन्नत

Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ibrahim's Sunnah will be performed today on Eid-ul-Adha
जसपुर। ईद-उल-अजहा पर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा करने के लिए शनिवार को ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। ईदगाह से लेकर, मस्जिदों एवं मदरसों में ईद की नमाज अदा करने की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेकर उन्मादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर इमाम कारी अय्यूब रजा नूरी ने कहा कि मुसलमान कुर्बानी के दौरान शरीयत की पाबंदी का ख्याल करें। कुर्बानी स्थल से मीट दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए पर्दे का इंतजाम होना चाहिए। पशुओं के अवशेष सड़कों एवं नालियों में न फेंके, बल्कि सही स्थान पर गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दें या फिर नगर पालिका की ओर लगाए गए वाहनों में ही डाले।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी। उससे पहले फैजाने रमजान मस्जिद में 5.45, तकियावाली मस्जिद में छह और जटवारे की जामा मस्जिद में नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। नगर पालिका के ईओ शाहिद अली ने बताया कि पशुओं के अवशेष उठाने को नगर के विभिन्न 11 स्थानों पर वाहन खड़े रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए मुस्तैद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में कुर्बानी नहीं करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बकरीद पर खुले में कुर्बानी नहीं करने और अवशेष को सीवर लाइन, नालियों में नहीं डालने के लिए प्रदर्शन किया। एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन सौंपकर अहिंसक ईद मनाने की अपील की। वहां जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, मोहित चौहान, आकाश, कमल, सोनू कुमार, रवि कुमार आदि थे।

बकरीद का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल बकरीद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महासंघ मुसलमानों से निवेदन करता है कि वह त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed