फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Happy topper of Rudrapur

स्कूल टॉप करने में बेटियां अव्वल

Sun, 28 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Sun, 28 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Happy topper of Rudrapur
रुद्रपुर के टॉपर खुश - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद स्कूली छात्रों के चेहरे खिल उठे। रविवार को 12वीं का रिजल्ट रुद्रपुर की बेटियों के लिए खुशी की सौगात लेकर आया। अधिकांश स्कूलों में टॉप करने वाले छात्रों में बेटियां ही आगे रहीं। शहर के आरएएन भूरारानी स्कूल में गरिमा नरुला ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान और जेसीज स्कूल की छात्रा याशिका गंगवार ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


होली चाइल्ड स्कूल में रिया श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल में बेटियों का मान बढ़ाया। इसी स्कूल की धैर्या शर्मा 94.6 अंक लाकर अपने स्कूल में सेकेंड टॉपर रहीं। ब्लूमिंग डे पब्लिक स्कूल में भी आइशना आनंद ने 90.6 अंक लाकर अपने स्कूल में बेटियों का परचम लहराया। इधर एमेनिटी स्कूल के ओजस्वी गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं रेनबो पब्लिक स्कूल में छात्र मोहित नागपाल ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


रुद्रपुर। आरएएन स्कूल की छात्रा गरिमा नरूला ने सीबीएसई 12वीं में 97.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। गरिमा को शारीरिक शिक्षा और जीवविज्ञान में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। गरिमा आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उसकी योजना दिल्ली विवि से पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों को देते हुए कहा कि वह रोजाना चार-पांच घंटे पढ़ाई करती थी। उनका मानना है कि रिवीजन पर ज्यादा फोकस रहना चाहिए। इससे बुनियाद मजबूत होती है। गरिमा को अलग-अलग शैली का म्यूजिक सुनना पसंद है। गरिमा ने रविवार को एम्स की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया है। गरिमा के पिता विपिन नरुला एक निजी लैब में कुमाऊं के हेड हैं और मां शारदा नरुला संगीत शिक्षिका हैं। गरिमा मां को अपना आदर्श मानती हैं। 

पंतनगर। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में कैंपस स्कूल की जुड़वा बहनों ने कीर्तिमान बनाया है। कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस में एनिमल जैनेटिक्स एंड ब्रीडिंग के प्रोफेसर डॉ. एके घोष की बेटी प्रमिता घोष ने 95.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है। जबकि उसकी जुड़वां बहन प्रियमेधा घोष ने 94.4 प्रतिशत के साथ स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है।


दोनों बहनें मेडिकल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सफलता के लिए नियमित अध्ययन करना चाहिए। कोर्स रटने के स्थान पर उसे समझने का प्रयास करें। क्लास में जो कुछ पढ़ाया जाता है। उसका रोजाना रिवीजन होना जरूरी है। प्रणीत पाठक ने 94, शांभवी तिवारी 92.4, कौशिकी त्रिपाठी 92.2, श्रीकीर्ति 91.4, सजीव सिंह 90.8, ऐश्वर्या श्रीवास्तव 90.6, यथार्थ सक्सेना 90.4, शिवान भट्ट ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed