{"_id":"052ad5a6f98b8bcf7dba7ea9c1cb37be","slug":"hanuman-temple-dome-damaged-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से श्री हनुमान मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मंदिरों में आरती और प्रांगण में हवन-पूजा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
शहर के बीचों बीच स्थित ठाकुर मंदिर प्रांगण में देवी-देवताओं के आधा दर्जन मंदिर हैं। अधिकांश नगरवासी पूजा-अर्चना के लिए इसी मंदिर पर आते हैं। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे नगरवासी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू होने के कुछ समय बाद आकाश में तेज धमाके के साथ बिजली कड़की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्री हनुमान मंदिर की ओर तेज रोशनी आती दिखाई दी। इसके बाद मंदिर में तेज धमाका हुआ। मंदिर के ऊपर स्थापित कलश बुर्ज दूर जाकर गिरा और गुबंद में चौड़ी दरारें आ गईं। मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
मंदिर के महंत भगवत दास ने बताया कि घटना के समय श्रद्धालुओं की संख्या लगभग सौ से डेढ़ सौ के बीच रही होगी। बिजली गिरने से ढाई से तीन लाख की क्षति होने का अनुमान है। महंत ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति सुरक्षित है।