{"_id":"685315c877d10b94fa06d43a","slug":"hans-foundation-donated-useful-medicines-to-the-government-hospital-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-110045-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हंस फाउंडेशन ने सरकारी अस्पताल को भेंट कीं उपयोगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हंस फाउंडेशन ने सरकारी अस्पताल को भेंट कीं उपयोगी दवाइयां
Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हंस फाउंडेशन ने उप जिला चिकित्सालय सितारगंज को करीब 15 लाख रुपये की उपयोगी दवाइयां भेंट की हैं।
इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में उपयोगी दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। हंस फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में हंस फाउंडेशन की करीब 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) संचालित की जा रही थी, जो गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित करती थी। फाउंडेशन की आर्थिक स्थिति चरमराने पर सभी 13 एमएमयू को बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा केंद्र के लिए हंस फाउंडेशन ने करीब 60 लाख रुपये की दवाइयां खरीद रखी थीं। इसमें से करीब 15 लाख रुपये की दवाइयां उप जिला चिकित्सालय सितारगंज को भेंट की हैं। शेष दवाइयों को उप जिला अस्पताल खटीमा और सीएचसी किच्छा को भेंट किया जाएगा। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि हंस फाउंडेशन ने खांसी-जुखाम, बुखार, दर्द, एसिडिटी, मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाइयों को भेंट किया है। संवाद
विज्ञापन