फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hangama in Kashipur Factory

फैक्टरी गेट पर सैकड़ों श्रमिकों का प्रदर्शन, काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hangama in Kashipur Factory
काशीपुर फैक्टरी में हंगामा करते श्रमिक। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दो महीने से वेतन न मिलने और 10 महीने से पीएफ जमा न होने से आक्रोशित सैकड़ों श्रमिकों ने शुक्रवार को फ्लेक्सी टफ फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन पर श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि पहले ही उन्हें नाममात्र को वेतन मिलता है और जो मिलता है दो महीनों से वह भी नहीं मिल रहा। इसके चलते अब वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। प्रबंधन के शुक्रवार शाम तक वेतन देने के आश्वासन पर श्रमिक काम पर लौट गए।
विज्ञापन

महुआखेड़ागंज स्थित फ्लेक्सी टफ फैक्टरी के श्रमिक शुक्रवार सुबह अचानक गेट पर प्रदर्शन करने लगे। श्रमिकों ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है। फैक्टरी में काम करने वाले अधिकांश श्रमिक बाहर के रहने वाले हैं। उन्हें कमरे का किराया देना है। किराया न मिलने के कारण मकान मालिक उन्हें घर से निकाल देने की धमकी दे रहा है। इंडस्ट्रीयल एरिया की अधिकांश दुकानों ने उन्हें उधार राशन देना बंद कर दिया है। ऐसे में वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। प्रबंधन ने लगभग दस महीने से श्रमिकों के पीएफ का पैसा भी नहीं दिया है। त्योहार सिर पर होने के बाद भी श्रमिकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान फैक्टरी में श्रमिक यूनियन न होने की भी चर्चा रही। श्रमिकों ने कहा कि अगर हमारी यूनियन होती तो आज यह नौबत नहीं आती। यूनियन न होने के चलते ही हम श्रमिकों का उत्पीड़न हो रहा है और कोई आवाज उठाने वाला तक नहीं है।
विज्ञापन

श्रमिकों ने वेतन और पीएफ की मांग को लेकर फैक्टरी गेट पर काफी देर तक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाले। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन श्रमिकों को समझाने पहुंचा। फैक्टरी प्रबंधकों ने श्रमिकों को अश्वासन दिया कि जल्द ही उनके खाते में पैसा पहुंच जाएगा। इसके बाद भी श्रमिक नहीं माने और प्रदर्शन करते रहे। अंत में श्रमिकों को बताया गया कि शाम तक उनके खाते में वेतन का पैसा डाल दिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर श्रमिक वापस काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के श्रमिकों को हर माह समय से वेतन दे दिया जाता है। माल सप्लाई का पेमेंट कुछ जगह से नहीं आ पाने के कारण इस बार कुछ विलंब हुआ है। पीएफ का पैसा भी कुछ माह का जमा नहीं हो सका है। हमारा प्रयास है कि शुक्रवार शाम तक वेतन श्रमिकों के खाते में पहुंच जाए। फैक्टरी प्रबंधन ने श्रमिकों को समझाया है, जिससे श्रमिक मान गए हैं और प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
-मोहम्मद नासिर अहमद, एचआर हेड फ्लेक्सी टफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed