फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Handloome Project in Usnagar

Udham Singh Nagar News: हथकरघा चलाना सीख रहीं महिलाएं

Mon, 17 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Handloome Project in Usnagar
खटीमा में महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे कपड़ों को देखते पीडी हिमांशु जोशी। संवाद
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना (सीएमबीएडीपी) के तहत खटीमा में 240 महिलाओं को हथकरघा से कपड़ा बनाना सिखाया जाएगा। वह टीशर्ट और कुर्ते भी तैयार करेंगी। भविष्य में सरकारी कर्मचारियों को भी इनसे शर्ट, टीशर्ट और कुर्ते खरीदने होंगे।
विज्ञापन

सीएमबीएडीपी के तहत लुधियाना से तीस लाख रुपये की लागत से खरीदा गया हथकरघा खटीमा ब्लॉक में स्थापित किया गया है। इसमें रूर्बन योजना के तहत खटीमा की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हथकरघा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं सूती कपड़े बनाएंगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के तहत महिलाओं की ओर से तैयार किए गए कपड़ों की मार्केटिंग की जाएगी। इन कपड़ों को सरकारी कर्मचारियों को भी बेचा जाएगा। इससे महिलाओं की आय दोगुनी होगी। बताया कि फिलहाल महिलाएं हथकरघा चलाने का प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed