{"_id":"685fc9d6c27b7811fccc17a864a7d657","slug":"halt-construction-40-90-million-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल्ट निर्माण को 40.90 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल्ट निर्माण को 40.90 लाख मंजूर
ब्यूूराे, अमर उजाला, बाजपुर।
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं काशीपुर रेल खंड के बीच बहुप्रतीक्षित टांडा क्रॉसिंग पर हाल्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने हाल्ट निर्माण के लिए रेल मंडल इज्जतनगर को 40.90 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। निर्माण कार्य के लिए 14 अगस्त को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
रेल आंदोलन के अगुवा रहे केशव कुमार पासी ने बताया कि टांडा क्रॉसिंग पर हाल्ट बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से श्रमदान से मिट्टी भरान का कार्य कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य सालभर में पूरा होगा।
विज्ञापन
लालकुआं काशीपुर रेलमार्ग के बीच टांडा क्रॉसिंग पर हाल्ट बनने से काशीपुर से हल्द्वानी की दूरी 20 किमी कम होगी। लोगों को जिला मुख्यालय रुद्रपुर जाने के लिए भी कम समय लगेगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने मंडल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल को निर्माण कार्य पूरा होने पर हाल्ट का नामकरण, एजेंट चयन सहित अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि टांडा क्रॉसिंग पर हाल्ट बनाने के लिए केशव पासी ने आंदोलन चलाते हुए रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन सहित कई सांसद, अधिकारियों से पत्राचार किया था। इधर रुद्रपुर, हल्द्वानी क्षेत्रों से प्रतिदिन आने वाले कर्मचारियों ने खुशी जताई है।