{"_id":"5c670e91bdec22738d0b68d7","slug":"haldwani-s-kla-cup-defeats-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर को हराकर हल्द्वानी का केएलए कप पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर को हराकर हल्द्वानी का केएलए कप पर कब्जा
Sat, 16 Feb 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में क्रिकेट की विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क में खेली जा रही सुशीला तिवारी स्मृति राज्य स्तरीय केएलए सिद्धार्थ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हल्द्वानी कोट्स ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को हल्द्वानी कोट्स और रुद्रपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबले का शुभारंभ राज्य कर विभाग के सहायक कमिश्नर भुवन चंद्र पांडे और भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता ने किया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रपुर की टीम ने 25 ओवर में 190 रन बनाए। सर्वाधिक 63 रन कपिल ने बनाए। हल्द्वानी के लिए फहद और सुरेंद्र ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी की टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक मिश्रा और फुरकान ने 10 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी की। कप्तान मयंक ने नॉट आउट 92 और फुरकान ने 72 रन बनाए।
विज्ञापन
हल्द्वानी की टीम ने 16 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि निगम के मेयर रामपाल सिंह और पालिका किच्छा के चेयरमैन दर्शन कोली ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार दिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मुरादाबाद के गौरव जोशी, गेंदबाज हल्द्वानी के सुरेंद्र, क्षेत्र रक्षक हल्द्वानी के नाजिम, विकेटकीपर हल्द्वानी के आदित्य आर्य को दिया गया।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच में अंपायर अरविंद शम्मी और मो. इरफान खान रहे जबकि स्कोरिंग कुंदन भारद्वाज, आंखों देखा हाल सुधीर मिश्रा, जकी रजा आदिल और आकाश मेहता ने सुनाया। वहां पर केएलए के एमडी कुंदन लाल अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नागेंद्र शर्मा, डीडी जोशी, जगदीश टंडन, हिमांशु गाबा, नंदलाल प्रसाद, गुलशन नारंग आदि थे।