फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haldwani-Rudrapur main road will remain closed for 14 hours

Uttarakhand News: हल्द्वानी-रुद्रपुर मुख्य मार्ग आज सुबह आठ बजे से 14 घंटे रहेगा बंद, जानिये वजह

Fri, 25 Apr 2025 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 12:33 PM IST
सार

रुद्रपुर में रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते शुक्रवार को रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच आवाजाही बाधित रहेगी। छतरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सुबह आठ से रात 10 बजे तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Haldwani-Rudrapur main road will remain closed for 14 hours
Road Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते शुक्रवार को रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच आवाजाही बाधित रहेगी। छतरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक सुबह आठ से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। इस वजह से 14 घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्ततनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) संतोष कुमार ने बताया कि हल्द्वानी के लिए वाहनों की आवाजाही लालकुआं मार्ग से होगी। उन्होंने रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य चलने के कारण यातायात बाधित रहने की सूचना पुलिस अधीक्षक यातायात को भी दी है। रेल संरक्षा हित को ध्यान में रखते हुए सड़क को निर्धारित तिथि और समय में यातायात के लिए बंद रखने की अनुमति प्रदान करने को कहा गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को रुद्रपुर शहर और छतरपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य दिनेशपुर मार्ग पर अशोक लेलैंड कंपनी के समीप स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य किया जाना है। मरम्मत कार्य होने पर 29 को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक फाटक से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। बताया कि दिनेशपुर के लिए वाहनों की आवाजाही काशीपुर रोड से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed