फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurmeet taken on remand

गुरमीत को लिया रिमांड पर

Tue, 02 Feb 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Tue, 02 Feb 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन

कुंडा थाना पुलिस ने ग्रेनेड, तमंचा और कारतूसों के साथ पकड़े गए गुरमीत सिंह को अदालत से एक सप्ताह की पुलिस कस्टडी पर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम करनपुर निवाली सूचना के अधिकार कार्यकर्ता राजकुमार की गांव के बाहर एक दुकान में 12 अगस्त 2013 को गोली मार कर हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में गुरमीत सिंह निवासी केसरी गणेश और लखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। गुरमीत सिंह हल्द्वानी सरकारी अस्पताल से 31 दिसंबर 2013 को फरार हो गया था।

तीन दिन पहले कुंडा पुलिस ने गुरमीत सिंह को ग्रेनेड, तमंचे और कारतूसों के साथ पकड़ा था। पुलिस के लिए यह जानना जरूरी हो गया कि उसे ग्रेनेड किसने और क्यों दिया और उसकी मंशा क्या थी। वह कही राजकुमार के परिजन गवाहों की हत्या की योजना तो नहीं बना रहा था। इस दौरान उसके आतंकवादियों से संबंध तो नहीं बन गए हैं।
विज्ञापन


वह ग्रेनेड और अन्य हथियार कहां से लाया है उसका पता लगाने के लिए कुंडा पुलिस ने काशीपुर की अदालत में गुरमीत सिंह को रिमांड पर देने की प्रार्थना की। मंगलवार को अदालत ने सुनवाई के बाद कुंडा पुलिस की प्रार्थना स्वीकार कर गुरमीत सिंह को एक सप्ताह के लिए कुंडा पुलिस को रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मंगलवार को गुरमीत सिंह को एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लेगी। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि गुरमीत सिंह के पास ग्रेनेड पकड़े जाने को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed