{"_id":"581e19564f1c1bc132439294","slug":"gurmeet-happy-atmosphere-on-the-khel-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुरमीत को खेल रत्न पर खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमीत को खेल रत्न पर खुशी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर, रुद्रपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा निवासी गुरमीत सिंह गिल को राज्य स्थापना दिवस पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न सम्मान दिया जाएगा। खेल विभाग की तरफ से गिल का खेल रत्न के लिए चयन करने पर परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शनिवार को गुरमीत के खेल रत्न पुरस्कार मिलने की खबर मिलते ही गांव बन्नाखेड़ा स्थित आवास पर उनकी वयोवृद्ध माता परमजीत कौर की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परमजीत कहती हैं कि गुरमीत के पिता की मौत के बाद उन्हें गुरमीत की बहुत चिंता थी।
लेकिन आज उन्हे गुरमीत पर गर्व महसूस होता है। खेल रत्न की खबर से उनके बड़े भाई पलविंदर सिंह, भाभी जसप्रीत कौर सहित अन्य परिजन बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि गुरमीत की अल्पायु में ही पिता का निधन हो गया था। गुरमीत को बचपन से ही खेलों में रुचि थी।