फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurdwara Sri Nankamta Sahib celebrated at the festival of Amavasya

अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में उमड़े श्रद्धालु 

Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gurdwara Sri Nankamta Sahib celebrated at the festival of Amavasya
लंगर हाल मे प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में प्रत्येक माह लगने वाला एक दिनी मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अमावस्या पर्व के चलते बीती शाम से ही श्रद्धालु नानकमत्ता साहिब पहुंचने लगे थे। पर्व के उपलक्ष्य में बाबा अलमस्त दीवान हॉल में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध गुरबाज सिंह आजाद के ढांढी, बलदेव सिंह दानीवागंर, सलविंदर सिंह खालसा, स्वर्ण सिंह माला के कविसरी के साथ कथावाचकों एवं हजूरी रागी जत्थों ने संगत को सिखी का इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, गुरुद्वारा लाल गुरु, छेवी पातशाही, अजायव घर, बाऊली साहिब के दर्शन कर मेले में खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे के लंगर हॉल में प्रसाद ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदीप सिंह, जसवंत सिंह, महाप्रबंधक अमरजीत सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंचकर दिल्ली से पहुंचे कारसेवा मुखी संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद ग्रहण किया। दिल्ली से आए लांगरियों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की थी। वहां बाबा तरसेम सिंह, बाबा पाल सिंह, सोनू सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, अमृत सिंह, निरवैर सिंह संधू आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed